छत्तीसगढ़

मुंगेली निशुल्क गरबा का प्रशिक्षण 23 से

 

 

 

 

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुंगेली कान्हा जायसवाल की रिपोर्ट – मुंगेली निशुल्क गरबा का प्रशिक्षण 23 से
देव सोशल वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली हॉटल सिंग इंटरनेशनल और अल्फा पब्लिक एंड राइजिंग स्टार किड्स स्कूल के द्वारा नगर में 4 से 7 अक्टूबर तक सेंट जेवियर्स स्कूल के मैदान में लाइव रास गरबा का आयोजन किया जाना है । जिसके लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिनांक 23 सितंबर से 28 सितंबर तक हॉटल सिंग इंटरनेशनल के महाराजा हाल में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक दिया जाएगा । आयोजक हेमेंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रशिक्षको को विशेष रूप से बिलासपुर से बुलाया गया है महिलाओं के लिये विशेष रूप से महिला ट्रेनर की व्यवस्था है । मुंगेली नगर में यह एकमात्र आयोजन है जहाँ पर बॉलीवुड ऑर्केस्ट्रा के सिंगरों के द्वारा लाइव परफॉरमेंस किया जाएगा । इस आयोजन में पूरा परिवार एक साथ मिलकर गरबा कर सकते है ।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button