छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री महोबे ने सुनी दूर-दराज, वनांचल से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या

कलेक्टर श्री महोबे ने सुनी दूर-दराज, वनांचल से पहुंचे ग्रामीणों की समस्या

कवर्धा, 19 अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय में दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, सड़क निर्माण, चारागाह, पट्टा आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button