छत्तीसगढ़

गोपाल खंडेलवाल प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष बने

भिलाई। छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के नए अध्यक्ष के रूप में गोपाल खंडेलवाल की ताजपोशी हुई है। वहीं सहीराम जाखड़ संघ के सचिव एवं परविंदर सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारिणी के कुल 17 पदाधिकारियों का निर्वाचन आज दोपहर संघ की सामान्य सभा में किया गया।
छत्तीसगढ़ तैराकी संघ की सामान्य सभा आज भिलाई शहर के एक निजी होटल में रखी गई। इस दौरान नए पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

गोपाल खंडेलवाल को छत्तीसगढ़ तैराकी संघ का अध्यक्ष और सहीराम जाखड़ को सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष परविंदर सिंह चुने गए। कुल 17 पदाधिकारियों में से चार उपाध्यक्ष, चार सह सचिव तथा पांच कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। मौके पर मौजूद संघ से जुड़े सदस्य और गणमान्य नागरिकों ने  सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button