Crimeछत्तीसगढ़

Bemetra CG में छात्र के साथ अप्राकृतिक सेक्स: हॉस्टल के कमरे में दो छात्रों ने किया 11 साल के बालक के साथ अननेचुरल सेक्स, एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा का

सबका संदेश न्यूज अभिताब नामदेव 9425569117 

 

बेमेतरा
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित 11 वर्षीय छात्र एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता है। पीड़ित छात्र के परिजनों के द्वारा लिखाई गई शिकायत के मुताबिक, 4 सितंबर को स्कूल के हॉस्टल में उसके साथ पढ़ने वाले दो छात्रों (13 वर्ष और 14 वर्ष) ने अप्राकृतिक संबंध बनाया। घटना के बाद जब पीड़ित नाबालिग छात्र को तकलीफ हुई तो इसकी जानकरी उसने अपने परिजनों को दी।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में 11 साल के छात्र के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर साथ पढ़ने वाले दो बालकों ने पीड़ित छात्र के साथ अननेचुरल सेक्स किया।

पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। घटना बेमेतरा कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
बच्चे से मिली जानकारी के बाद परिजनों में इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दोनों बालक के खिलाफ 34- IPC, 377-IPC, 3(2) (v)-SCH, 4-CHL, 6-CHL के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। साभार न्यूज पॉवर गेम

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button