छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन 26 सितम्बर तक

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन 26 सितम्बर तक*

भूपेंद्र रिपोर्टर बिलासपुर,
बिलासपुर एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बेलतरा क्र. 3, बाम्हू क्र. 1, मटियारी क्र. 5, एवं धूमा क्र. 2 में कार्यकताओं तथा आंगनबाड़ी केंद्र पौंसरा क्र. 3, पेण्डरवां, बसहा क्र. 1, धूमा क्र. 1, डगनिया क्र. 1, लखराम क्र. 3 एवं कोरबी केन्द्र क्र. 1 में सहायिकाओं की भर्ती की जाएगी।
आवेदन की तिथि 12 सितम्बर से 26 सितम्बर 2022 तक है। आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा बिलासपुर में बंद लिफाफा, सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button