छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

आज होगा तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन महिलाओं के लिए होंगी खेल गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत तीज मिलन समारोह 2022 का आयोजन किया जा रहा है। काफी वर्षों बाद महिलाओं के लिए विशेष तौर पर इसका आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीज मिलन समारोह कार्यक्रम  14 सितंबर दिन बुधवार समय 2 बजे से डॉक्टर बी आर अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के प्रांगण में किया जाएगा। निगम के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उनके वार्ड क्षेत्र की महिलाओं को इसमें शामिल किया जा रहा है। विशेष तौर पर अंजोर लोक कला मंच गरिमा दिवाकर/स्वर्णा दिवाकर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। तीज मिलन समारोह में खेल प्रतियोगिता भी आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं के द्वारा विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में एमआईसी ने महिलाओं को छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं परंपरा से जोड़े रखने के लिए इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।

संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग की प्रभारी रीता सिंह गेरा ने कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। महापौर की पहल पर कई वर्षों बाद निगम की ओर से तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कार्यक्रम को लेकर विशेष दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Related Articles

Back to top button