छत्तीसगढ़

सुदुर ग्रामीण क्षेत्र नवागांव में हवन पूजन कर मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

कोंडागांव। कोंडागांव युवा कांग्रेस ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नवागांव(मर्दापाल) में हवन पुजन कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम जी के दीर्घायु व मंगलजीवन की प्रार्थना किया व उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य का कामना किया गया। नारायणपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप जी के नेतृत्व में खिचड़ी का भोग लगाकर उपस्थित ग्रामीणों में स्वयं खिचड़ी वितरण कर जन्मदिन मनाया सभा का आयोजन करते हुए आम जनता से रूबरू होकर लोगों की समस्याएं को जाना ओर जल्द ही उपाय निकलने का आश्वासन दिया।

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक चंदन कश्यप जी के मौजुदगी में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण मर्दापाल ब्लॉक् अध्यक्ष रामब्रिज ठाकुर, रामनाथ नाग, राजू साहू, गजेंद्र पोयाम, अनूप मंडावी, विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री मति जयंती कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमति रेशमा दीवान के साथ, युवाकांग्रेस कोंडागांव अध्यक्ष विशाल शर्मा, युकां नेता रितेश पटेल, युकां नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, उपाध्यक्ष अरुण सेठिया, नंदू दीवान, लोकमन ठाकुर, आनंद यादव, श्याम लाल, सालिक नेताम, स्थानीय सरपंच नवागांव जगत सोढ़ी जी के साथ भारी संख्या में क्षेत्रवासी ग्रामीण जनों के साथ युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button