छत्तीसगढ़

एक ने छुए मतदाता के चरण, एक साथ 4 प्रत्याशी वोटरों का इंतजार करते रहे

 

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- एक रोचक नजारा उस वक्त देखने को मिला जब मतदान केंद्र के बाहर खड़े होकर वार्ड 10 के सभी प्रत्याशी एक साथ खड़े होकर मतदाताओं का इंतजार कर रहे थे। वे आपस में भी एक दूसरे से भी चुनाव जीतने का आशीर्वाद मांगते रहे। चारों प्रत्याशियों को साथ में देखकर मतदाताओं में इनकी खासी चर्चा रही जबकि प्रत्याशियों का कहना था चुनाव परिणाम जो भी हो मगर आपसी रिश्ता हमेशा कायम रहना चाहिए।

वार्ड-10 की पार्षद कांग्रेस प्रत्याशी महेश्वरी सुनील कुर्रे ने मतदान केंद्र के बाहर एक मतदाता के चरण छूकर कर अपने लिए समर्थन मांगा। प्रत्याशियों माया वर्मा भाजपा, नीतू यादव निर्दलीय, कमलेश्वरी सोनवानी निर्दलीय ने भी उस मतदाता उत्तम बघेल से आशीर्वाद मांगा।

पलारी. मतदाता के चरण छूतीं महेश्वरी सुनील कुर्रे।

पलारी. मतदान केंद्र के बाहर एक साथ 4 प्रतयाशी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button