कवर्धा

कलेक्टर ने चिन्हांकित 181 वित्तीय एवं चिटफंड कंपनियों के जिले में संपत्तियों के अंतरण या संव्यवहार पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने चिन्हांकित 181 वित्तीय एवं चिटफंड कंपनियों के जिले में संपत्तियों के अंतरण या संव्यवहार पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के दिए निर्देश

कवर्धा 29 अगस्त 2022। कबीरधाम जिले में चिटफंड कंपनी के निवेशकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर कुल 181 वित्तीय एवं चिटफंड कंपनियां संचालित होना तथा निवेशकों के कंपनी में राशि निवेश करने के लिए विभिन्न प्रलोभन दिए जाने संज्ञान में आया है।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने चिन्हांकित 181 वित्तीय एवं चिटफंड कंपनियांं, उनके संचालकों के नाम से जिला कबीरधाम क्षेत्र अंतर्गत अचल संपतियों के होने अथवा जांच में संपत्तियां पाए जाने की स्थिति में उनके संपत्ति के अंतरण या किसी भी प्रकार के संव्यवहार पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button