छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर भिलाई-दुर्ग में रहा उत्सव जैसे माहौल खारुन से शिवनाथ नदी तक बधाई संदेश वाले होर्डिंग्स से पटा हाईवे

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को लेकर भिलाई-दुर्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जिले की सीमा कुम्हारी के खारुन नदी से दुर्ग के शिवनाथ नदी तक हाइवे सड़क मुख्यमंत्री को बधाई संदेश वाले होर्डिंग्स से पटा रहा। श्री बघेल के समर्थक और कांग्रेस के नेता बड़ी संख्या में उन्हें प्रत्यक्ष मिलकर जन्मदिन की बधाई देने राजधानी रायपुर रवाना हुए।

दुर्ग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला है। इसका असर आज एक बार फिर उनके जन्मदिन पर साफ देखने को मिला। श्री बघेल के जन्मदिन पर भिलाई-दुर्ग में सुबह से ही उत्सवी छंटा बिखरी रही। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल उनकी बेटियां, पुत्र और पुत्र वधु सहित ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा व कांग्रेस नेता कौशल चंद्राकर ने राजधानी निवास में बघेल को बधाई दी।

स्थानीय स्तर पर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने कांग्रेस पार्टी के सत्ता और संगठन से जुड़े नेताओं ने विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं फोरलेन सहित भिलाई-दुर्ग के अन्य प्रमुख सड़कें श्री बघेल को बधाई देने वाले संदेश के होर्डिंग्स से पटी रही। मुख्यमंत्री के भिलाई-3 निवास के आसपास का इलाके में बैनर पोस्टर की सजावट देखते बन रही है।

मुख्यमंत्री के निवास क्षेत्र भिलाई-3 और चरोदा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया के नेतृत्व में जरवाय स्थित गोठान में महापौर निर्मल कोसरे ने वृक्षारोपण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर जन्मदिन पर अपने निर्वाचन क्षेत्र पाटन आना नहीं भूलते। इस बार पाटन क्षेत्र में झीठ के नजदीक महुदा में उनके समर्थकों और कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा भव्य तरीके से जन्मदिन का आयोजन किया जाना तय होने के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने रायपुर कूच किया।

रायपुर जाकर मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में विधायक देवेन्द्र यादव, अरुण वोरा, बृजमोहन सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अतुल चंद साहू, के एस बेदी, ऋषभ जैन, जितेंद्र साहू, राजेन्द्र साहू, मुकेश चंद्राकर, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई महापौर नीरज पाल, चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, रिसाली महापौर  शशि सिन्हा, कुम्हारी के वरिष्ठ नेता शशि बंसल, पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, प्रमोद राजपूत एकांश बंछोर, लक्ष्मी पति राजू, सुनील राउत युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद, सहित अनेक कांग्रेस नेता और संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button