Uncategorized

*जिले में अब तक 559 मिमी. औसत वर्षा दर्ज*

बेमेतरा:- चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 10 अगस्त 2022 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में जिले मे 559.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 653.6 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 454.2 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार थानखम्हरिया तहसील मे 622.2 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 505.7 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 561.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जिले मे पिछले 24 घण्टे के दौरान 15 अगस्त सवेरे 08 बजे तक की स्थिति मे बेमेतरा तहसील मे 41.6 मि.मी., बेरला तहसील मे 38.5 मि.मी., साजा तहसील मे 22.7 मि.मी., थानखम्हरिया तहसील मे 43.5 मि.मी. एवं नवागढ़ तहसील मे 26.4 मि.मी. औषत वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button