खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बरसते पानी में सिधिंया नगर में किया गया विकास कार्यों का भूमिपूजन

एक करोड़ में सड़क, नाली निर्माण के साथ होगा गार्डन का जीर्णोद्वार

दुर्ग ! विधायक अरुण वोरा मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर  अध्यक्षता में सिंधिया नगर वार्ड में 1 करोड़ की राशि से विकास कार्य के लिए बरसते पानी में भूमि पूजन किया गया।

महापौर श्रीमती चंद्राकर ने बताया निगम के अप्रारंभ विकास कार्यो की स्वीकृति मिलने के बाद निगम का यह पहला विकास कार्य का भूमिपूजन है जिसमे सिंधिया नगर में वार्ड पार्षद अरुण सिंह की अथक प्रयास और यहॉ की जनता की मांग के अनुसार कराया जा रहा है। भूमिपूजन के बाद कार्य को त्वरित गति से कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जल्द सभी प्रक्रिया पूरा कर कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने निर्देश दिये। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल को भी आमंत्रित किया गया था परन्तु अपरिहार्य कारणों से वे उपस्थित नहीं हो पायें, परन्तु उन्होंने वार्ड पार्षद अरुण सिंह को दूरभाष से सूचना देकर कार्यक्रम को संपन्न कराने की अनुमति दिया था। कार्यक्रम में आयुक्त इंद्रजी बर्मन, सभापति राजकुमार नारायणी, पार्षद अरुण सिंह, एमआईसी प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, पार्षद अब्दुल गनी, शंकर दमाहे, पूर्व पार्षद कांशीराम कोसरे, कुमुद बधेल, पूर्व एल्डरमेन लुकेश बघेल, सुधा सिंह, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, उपअभियंता ए0आर0 रहंगडाले व वार्ड के नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।

इस संबंध में महापौर श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि नगर पालिक निगम दुर्ग में रुके विकास कार्यो में से 1 करोड़ रुपये राशि से सिंधिया नगर वार्ड में 60 फीट की जगह 80 फीट की सड़क पर डिवाईड के साथ निर्माण कार्य, सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण, सड़क के दोनों किनारे विद्युत पोल लगाने और शिवाजी पार्क का जीर्णोद्वार तथा स्कूल में टाईल्स लगाने जैसे विभिन्न विकास कार्य रुका हुआ था। राज्य शासन से अनुरोध के बाद रुके हुए अप्रांरभ कार्यो की स्वीकृति के बाद सिंधिया नगर वार्ड में यह निगम का पहला भूमिपूजन हुआ है।

Related Articles

Back to top button