छत्तीसगढ़

बिल्हा क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी- केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन ठहराव के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

बिल्हा क्षेत्र के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी- केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन ठहराव के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट /बिल्हा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15159/15160 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस के ठहराव की माँग को लेकर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू जी ने हाल ही में रेल मंत्री से मुलाकात की और ट्रेन के बिल्हा स्टेशन पर ठहराव की आवश्यकता बताई।

इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने 11 अगस्त 2025 को भेजे अपने उत्तर में सूचित किया कि इस प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारियों को संचालन संबंधी व्यवहार्यता परीक्षण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जाँच रिपोर्ट अनुकूल आने पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।

तोखन साहू ने कहा कि – “बिल्हा क्षेत्र और आसपास के यात्रियों की यह वर्षों पुरानी मांग रही है। सारनाथ एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button