छत्तीसगढ़

राज्य शासन ने ग्रामीणों के विकास के लिए सामुदायिक वन अधिकार समिति बनाया- महेन्द्र नेताम

केशकाल। विकास खण्ड केशकाल अंतर्गत धनोरा में धनोरा क्षेत्र अंतर्गत करीब 22 पंचायत अंतर्गत संचालित सामुदायिक वन अधिकार से जुडे समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं समिति पदाधिकारी व सदस्यों के संयुक्त रूप से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 27 जुलाई 2020 को वन विश्राम गृह धनोरा प्रांगण में रखा गया।

इस कार्यशाला में मुख्य रूप से महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल एवं क्षेत्र के जनपद सदस्य सरपंच गण एवं वन प्रबंधन समिति के प्रबंधक एवं अध्यक्ष तथा वन विकास समिति के पदाधिकारी व सदस्यण ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र नेताम द्वारा उपस्थिल लोगों को संबोधित करते हुऐ राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुऐ कहा कि वनवासी जंगल, जमीन, जल से निर्भर रहते है। जंगल से प्राप्त कई वनोपज से वन वासियों का जीवन स्तर को और मजबूत बनाने के लिये राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक वन अधिकार समिति का निर्माण निर्माण कर कई योजना बनाया है ताकि उनका जीवन स्तर में सुधार आने के साथ उनको अधिक आत्म निर्भर बनाया जा सके। इस कार्यक्रम मे शिवराम नाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद केशकाल, सुश्री छमा यदु नायब तहसीलदार एवं जनपद सदस्यगण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button