दैनिक राशिफल

17 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं लेकिन जल्दबाजी से बचे और सब कुछ पहली बार में साँझा ना करे। घर में आपको कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन बाहर जाने से बचें क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना प्रबल है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और घर का खाना ही खाएं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

परिवार का माहौल धार्मिक रहेगा और घर में कोई पूजा या अनुष्ठान हो सकता है। सभी सदस्यों का आपसी प्रेम बढ़ेगा और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

कुछ दिनों से यदि कोई बात मन में हैं जो आप किसी के साथ साझा नहीं कर पा रहे हैं तो आज के दिन उसे कह दे। परिणाम बेहतर रहेंगे और मन भी शांत होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 4

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

काम से संबंधित यात्रा के योग बन सकते है और यह आपके भविष्य के लिए बेहतर सिद्ध होगा। किसी को पहले से ही सब बात कहने से बचे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे अन्यथा आप बीमार पड़ सकते है। दिन में एक बार काढ़ा पीने की आदत अवश्य डाले। रात में सोने से पहले हल्दी का गर्म दूध पिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

थोड़ी सुस्ती रहेगी और काम करने का मन कम करेगा। शाम को किसी से भेंट हो सकती है लेकिन आपका ध्यान कही और ही लगा रहेगा।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

अपने पार्टनर के साथ संबंध मजबूत बनेंगे और आप उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जिससे दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन अपने शब्दों का चुनाव सही से करे अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आपकी कोई बात किसी को बुरी भी लग सकती हैं इसलिये अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 2

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपके माता-पिता आपसे नाराज़ रह सकते है। इसलिये आत्म-विश्लेषण अवश्य करे और किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया ना दे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

प्राइवेट जॉब वालो को आज के दिन संभलकर काम करने की आवश्यकता हैं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहे वरना वह आपके लिए ही उल्टी पड़ेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 2

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

प्रेमी जोड़ो के लिए आज का दिन शुभ हैं। आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करके पुराने किसी विवाद को सुलझाने का प्रयास भी करेंगे जिससे रिश्तो में मजबूती आएगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 3

 

 

Related Articles

Back to top button