अजब गजब

राक्षस जैसी इस बकरी को देखकर डर रहे हैं लोग, जानें क्या है इसका सच

राक्षस जैसी इस बकरी को देखकर डर रहे हैं लोग, जानें क्या है इसका सचसबका संदेस न्यूज़ –

इस दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब और अलग जीव मौजूद हैं। हम जब भी किसी नए जीव के बारे में जानते हैं तो हमें जानकर हैरानी होती है कि ऐसा भी हो सकता है क्या? आज के समय में सोशल मीडिया की मदद से ऐसी जानकारियां लोगों तक पहुंच जाती हैं, जिन तक आम मीडिया पहुंच नहीं पाती है। सोशल मीडिया पर दुनिया के करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं, जो अपने अनुभव और अद्भुत जानकारियों को साझा करते हैं। आज हम आपको दुनिया की सबसे अलग और डरावनी बकरी के बारे में बता रहे हैं, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हुई है।

सोशल मीडिया पर हुई वायरल
फेसबुक पर अहमद रमजान नाम के यूजर ने बुधवार को अजीबोगरीब बकरी की वीडियो शेयर की, जिसको बहुत ही कम समय में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दर्ज कराई। कुछ यूजर्स को डर लगा तो कुछ देखकर हैरान हो रहे थे। एक यूजर ने कहा कि इस बकरी को देखना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। कुछ यूजर्स ने कहा कि इस जीव को उसके लुक से जज नहीं किया जा सकता है। ये जीव सबसे ज्यादा प्यारा पालतू जानवर हो सकता है, इसके बारे में हमें ज्यादा जानने कि जरूरत है। हम सिर्फ चेहरा देखकर इसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकते हैं।

शैतानी बकरी
ये बकरी अन्य बकरियों से काफी अलग है और इसका अलग चेहरा ही इसे पहचान दिल रहा है। इस बकरी को अच्छे रखरखाव की जरूरत है। ये बकरी Damascus नस्ल की है। Damascus नस्ल की बकरियां दुनिया में सबसे ज्यादा अजीबोगरीब जानवरों में से एक होती हैं। ये काफी लंबी होती हैं और इनके कान भी लंबे होते हैं। मगर इस बकरी को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ये कोई शैतानी बकरी हो।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

Related Articles

Back to top button