छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल लोगों के त्वरित उपचार के लिए दिए निर्देश*

*मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में घायल लोगों के त्वरित उपचार के लिए दिए निर्देश*

रायपुर./ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पोलमी-आगरपानी के पास बस के पलटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को वहां प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। यह घटना आज शाम कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत पोलमी के पास आगरपानी मोड़ में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से बिलासपुर लौट रही थी। सभी घायलों को पास के कुकदूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button