मुंगेली

कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार तो नहीं नगर पालिका को

मुंगेली- खर्रीपारा गौरा गौरी चौक में घर से लगा हुआ एक विशाल पेड़ जो सूख चुका है जो टूटकर कर गिरने के कगार पर वहा रह रहे लोगो को आंधी तूफान में पेड़ गिर न जाए इसका डर बना हुआ है वहा रहने वाले लोगो का कहना है इसकी सूचना महीनों भर पहले कई बार

पार्षद व नगर पालिका को दे दी गई है लेकिन इस पेड़ का कटवाने में किसी ने रुचि नहीं दिखाई वह पेड़ के बगल में रह रहे परिवार के लोगों को डर सता रहा है।
उल्लेखनीय है कि ऐसी कई ऐसे जगह हैं, जहां पर विशालकाय पेड़ लगे हुए है, जिनसे कालोनी के साथ अन्य लोगों को खतरा है। बताया जाता है कि कुछ पेड़ ऐसे हैं जो काफी पुराने हैं और सूखने की कगार पर हैं। जो कभी गिर सकते हैं और इसकी चपेट में आकर लोग घायल हो सकते हैं। लोगों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा इन पुराने पेड़ों को जा सूखने की कगार पर है, उन्हें समय रहते हटवा देना चाहिए, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना न हो और लोग सुरक्षित रहें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button