छत्तीसगढ़

विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

बिलासपुर 01 जून 2022

शहर में बरसात के दिनों में होने वाली पानी निकासी की समस्या एवं अरपा नदी में आने वाली संभावित बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए नगर निगम द्वारा नगर निगम कार्यालय विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-471224 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कक्ष प्रत्येक दिन 24 घंटे कार्य करेगा।
बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए अधीक्षण अभियंता श्री नीलोत्पल तिवारी को नोडल अधिकारी, कार्यपालन अभियंता श्री क्रांति कुमार सिंह एवं श्री अनुपम तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button