खास खबर

पति पत्नी वारदात के दिन शराब पीकर जबरन लड़की को अपने साथ खेत ले गए. जहां पर नाबालिग के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया,

24 घंटे में हत्या के मामले में आरोपी का हुआ प्रदाफास

 

अंबिकापुर में मणिपुर चौकी अंतर्गत मिले नाबालिग लड़की की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों की पतासाजी कर ली. पुलिस आरोपियों को रायगढ़ से गिरफ्तार कर अंबिकापुर लाई मणिपुर चौकी के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के शव मिलने से सनसनी फैल गई , नाबालिग का रेप कर हत्या कर दी गई थी, जिसकी पुलिस ने चंद घंटों में पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया
पति पत्नी वारदात के दिन शराब पीकर जबरन लड़की को अपने साथ खेत ले गए. जहां पर नाबालिग के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया, जिसमें उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया.

इसके बाद बेरहमी से दोनों पति-पत्नी ने मिलकर नाबालिग की हत्या कर दी, जिन्हें पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रमेश लाल राठिया और उसकी पत्नी सीमा राठिया नाबालिग लड़की के रिश्तेदार के यहां किराए में रहते थे.

वहीं लड़की अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई थी, जिसे आरोपी रेशम लाल राठिया और उसकी पत्नी ने किसी काम करने के बहाने से अपने साथ ले जाकर पहले शराब का सेवन किया, फिर आरोपी रतनलाल राखिया ने इज्जत लूटी और उसे मौत के घाट उतार दिया

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button