छत्तीसगढ़

बोड़ला में युवतियों ने किया योगाभ्यास Girls practiced yoga in Bodla

बोड़ला में युवतियों ने किया योगाभ्यास

कवर्धा, 23 मई 2022। नेहरू युवा केन्द्र छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद, जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में बोड़ला के नई सोच युवती मंडल द्वारा योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। करो योग, रहो निरोग इस संदेश के साथ योगी व्यक्ति का शरीर हमेंशा स्वस्थ रहता है। निरोगी काया सुख काया हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग निश्चित रूप से करना चाहिए। योग करने के अनेको लाभ हैं। नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा लोगों को जागरूक करने हुए प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जावेद खान व नई सोच युवती मंडल की सदस्य मोनिका यादव, हिना यादव, मधु यादव, चित्रलेखा यादव, हेमलता, ओनम यादव, गरिमा यादव, साहेबा व युवती मंडल अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button