छत्तीसगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पी थे-महापौर निर्मल कोसरे पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम को कांग्रेसजनों ने किया नमन

भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर भिलाई-चरोदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सिरसा चौक भिलाई-3 में एक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे ने स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत के शिल्पी बताते हुए नमन किया।

प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 21 मई को भिलाई-चरोदा ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी का पुण्यतिथि मनाया। सिरसा चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर निर्मल कोसरे मुख्य अतिथि थे। सभापति कृष्णा चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत बघेल एवं ओनी महिलांग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी अतिथियों के साथ उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर बारी बारी से श्रृद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि राजीव गांधी सही मायने में आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने कम्प्यूटर व दूरसंचार क्रांति की नींव रखी थी। श्री कोसरे ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राजीव गांधी के सपनों को बखूबी साकार कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा लागू राजीव गांधी किसान न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में आधुनिक सोंच और दूरदर्शिता से देश को नई दिशा दी। इसका फायदा देशवासियों को आज मिल रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया ने कहा कि राजीव गांधी ने कम्प्यूटर लाकर डिजिटल युग की शुरुआत की थी। आज मोबाइल फोन को लेकर जो क्रांति दिख रही है वह राजीव गांधी की देन है। कार्यक्रम को सुजीत बघेल व ओनी महिलांग ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस वेंकटरमना, मनोज डहरिया, एम जॉनी, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, डे साहब वर्मा, सुषमा चंद्राकर, मनीष वर्मा, हेमंत वर्मा, पूर्व पार्षद लावेश मदनकर, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू चंद्राकर, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कोसरे, कुमुद मढ़रिया, कलिंद्री नायक, रामकुमार भलावी, रमना मूर्ति, लोकेश कुमार सिन्हा, तौहीद खान, विमल मानकर, बाबू जफर, बीएन राजू, मनु सोनी, इंद्रजीत यादव, कमलेश चंद्राकर, मधु स्वर्णकार, विजय रजक, बितावन वर्मा, श्रवण कुमार विश्वकर्मा, रुस्तम खान, मोहम्मद हाशमी, अजहर अली, मिलिंद दानी, सुप्रिय टेम्बुरकर, कमला वर्मा, मन्नूलाल सोनी, अब्दुल हसन, मोहम्मद तौसीफ रजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित

Related Articles

Back to top button