खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईदेश दुनिया

मो शरीफ खान ने दिल्ली प्रवास के दौरान, ऑल इंडिया कौमी तंज़ीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर से की मुलाकात

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग दुर्ग संभाग के पूर्व अध्यक्ष मो शरीफ खान दिल्ली प्रवास के दौरान, ऑल इंडिया कौमी तंज़ीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  तारिक अनवर जी से मुलाकात किया एवं छत्तीसगढ़ क़ौमी तंज़ीम की कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की, मो शरीफ खान ने बताया कि विगत कुछ महीने पूर्व अखिल भारतीय कंग्रेस के महासचिव एवं क़ौमी तंज़ीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तारिक अनवर जी का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ था जहां उनके आगमन पर छत्तीसगढ़ कौमी तंज़ीम द्वारा सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया था, शरीफ खान ने बताया कि श्री तारिक अनवर जी पूरे भारत मे नफरत छोड़ो भारत जोड़ो की मुहिम के साथ पूरे देश मे एकता और भाईचारे का संदेश लेकर चले है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में कौमी तंज़ीम का गठन किया गया है जहां ज़िसकी कार्यकारिणी को लेकर छत्तीसगढ़ कौमी तंज़ीम के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हैदर के साथ तारिक अनवर जी से मुलाकात कर कार्यकारीणी को लेकर चर्चा की …

1 2अगला पृष्ठ

Related Articles

Back to top button