छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

दोस्त की भांजी से प्रेम करना पड़ गया भारी,दोस्त ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी हत्या तीन युवकों ने मिलकर पहले घोंटा गला, फिर तालाब में फेंक दिये लाश

भिलाई। दुर्ग निवासी प्रकाश ठाकुर को अपने दोस्त की भांजी से प्रेम करना इतना भारी पड़ गया कि उसको अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। उसके दोस्त ने ही अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर मठपारा स्थित टप्पा तालाब में ले जाकर फेंक दिये। टप्पा तालाब में मिले शव के बाद पुलिस हरकत में आई और उसके जांच में जुट गई और उसके हत्यारों को पकड़कर जेल के सलाखों के पीछे धकेल दिया। इस मामले में आज पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों के सामने खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने  किया।

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि मृतक प्रकाश ठाकुर दुर्ग के शिवपारा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके दोस्त बलदाऊ उर्फ हर्ष सारथी की भांजी से प्रेम संबंध था। मोहल्ले की एक शादी में हर्ष ने अपनी भांजी के साथ प्रकाश को देख लिया था। वह वहां से चला गया और अपने दोस्त लल्लन सारथी (19 साल) और मीर सार्थी (20 साल) के साथ मिलकर प्रकाश की हत्या को योजना बनाई।

इसके बाद उन्होंने सोमवार शाम प्रकाश को मिलने के लिए हनुमान मंदिर के पास बुलाया था। सभी ने शराब पार्टी की। इसके बाद आरोपी बलदाऊ प्रकाश को शौच जाने के बहाने तालाब की तरफ ले गया। वहां पहले से ही मौजूद उसके दोस्त लल्लन और मीर ने धक्का देकर उसे गिरा दिया। मीर ने उसका मुंह दबाया और लल्लन ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बलदाऊ ने प्रकाश के गले के पीछे चेन खींच दिया। इससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों लोगों ने शव को तालाब में फेंक दिया और घर आकर सो गए।

आदतन अपराधी हैं मृतक व उसके दोस्त
मृतक प्रकाश और उसकी हत्या के आरोपी बलदाऊ, लल्लन और मीर पुराने दोस्त हैं। वे सभी बाल अपराधी होने के साथ ही मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं। लल्लन सारथी पूर्व में मोहन नगर थाने में हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।

Related Articles

Back to top button