छत्तीसगढ़

राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके का बिलासपुर आगमन कल, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत Governor Ms. Anusuiya Uike will arrive in Bilaspur tomorrow, will participate in various programs

राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके का बिलासपुर आगमन कल, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

बिलासपुर 19 अप्रैल 2022

राज्यपाल महामहिम अनुसूईया उइके कल बुधवार 20 अप्रैल को दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर पहुंच रही हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उइके सुबह 08.40 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग से होकर बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। सुश्री उईके सुबह 10.50 बजे से दोपहर 02 बजे तक गुरूघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 02 बजे से 02.55 तक का समय एसईसीएल गेस्ट हाउस में आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात् सुश्री अनुसूईया उईके दोपहर 03 बजे राजेन्द्र नगर चौक स्थित कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुश्री उईके शाम 06.45 बजे छत्तीसगढ़ी लोक महोत्सव में शामिल होने करगी रोड कोटा स्थित सी.वी.रमन विश्वविद्यालय पहुचेंगी।
सुश्री उईके 21 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे बहतराई स्थित बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम में अटल विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक का समय एसईसीएल के गेस्ट हाउस में आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात् सुश्री उईके सड़क मार्ग से राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगी।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button