छत्तीसगढ़

निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन 20 अप्रैल तक

*निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण योजना के लिए आवेदन 20 अप्रैल तक*

बिलासपुर, 18 अप्रैल 2022

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर द्वारा निःशुल्क वाहन प्रशिक्षण योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के अनुसूचित जाति वर्ग के 20 हितग्राहियों को निःशुल्क वाहन चालक का प्रशिक्षण आईटीआई कोनी के माध्यम से दिया जाना है। आवेदन 20 अप्रैल 2022 तक किया जा सकता है। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के प्रशिक्षण हेतु इच्छुक आवेदक निर्धारित आवेदन पत्र एवं आवश्यक शर्ते सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में उपस्थित होकर सूचना पटल पर प्राप्त कर सकते हैं।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button