छत्तीसगढ़धर्म

हनुमान जन्मोत्सव में पूरे शहर में गूंजा जय श्री राम, जय बजरंगी का जयकारा

*हनुमान जन्मोत्सव में पूरे शहर में गूंजा जय श्री राम, जय बजरंगी का जयकारा*

*पंडरिया _नगर के हर गली मोहल्लों व मंदिरों में श्री हनुमान जन्मोत्सव की अलग ही उसाह दिखाई पड़ा, हर मंदिर में भंडारे अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम किया गया,संकट मोचन बड़े पुल मंदिर में तीन दिवसीय

कार्यक्रम अखंड रामायण पाठ, भंडारा के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो की कलश यात्रा के साथ माताओं बहनों की संख्या अत्यधिक मात्रा में रही, वही युवाओं की भीड़ से पूरा शहर जय श्री राम,और जब बजरंगी के जयकारों से गूंज उठा, संकट मोचन समिति बड़े पुल से राम दरबार की झाकी निकाली गई, शोभायात्रा गांधी चौक मंदिर समिति के साथ एक श्री राम जी की आरती व चालीसा पाठ किया गया सभी नगर वासी उपस्थित रहे, बजरगदल जिला सह संयोजक सुमित तिवारी,it cell जिला तेज प्रकाश तिवारी,जिला गौ रक्षा प्रमुख अपेंद्र चौबे मृगेंद्र राजपूत आंनद चंद्रसेन प्रभात तिवारी शुभेन्द्र राजपूत पुष्पेन्द्र पाठक के नेतृत्व में पुनः एक बार नगर में ऐतिहासिक प्रयास सफल हुआ*

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button