छत्तीसगढ़

घुटकू में लोक सुनवाई 19 और 20 अप्रैल को

*घुटकू में लोक सुनवाई 19 और 20 अप्रैल को*

बिलासपुर, 17 अप्रैल 2022

तखतपुर तहसील के ग्राम घुटकू में 19 और 20 अप्रैल को लोक-सुनवाई आयोजित किया गया है। घुटकू स्थित हायर सेकण्डरी स्कूल प्रांगण में दोपहर 12 बजे से लोक-सुनवाई शुरू होगी। उद्योगों के विस्तार के लिए पर्यावरण स्वीकृति प्रदान करना लोक-सुनवाई का प्रमुख उद्देश्य है। पहले दिन 19 अप्रैल को मेसर्स फिल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड और दूसरे दिन 20 अप्रैल को मेसर्स फिल कोल बेनिफिट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के सम्बंध में अलग-अलग लोक-सुनवाई की जाएगी। अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर को लोक सुनवाई सम्पन्न कराने के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button