Seema Haider News: क्या सीमा हैदर को छोड़ना होगा भारत? केंद्र सरकार के फैसले के बाद उठे सवाल

नई दिल्ली: Seema Haider News जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार एक्शन मोड़ में है। जिसको लेकर आज सीसीएस की बैठक बुलाई गई। पीएम आवास पर हो रही सीसीएस की बैठक अब खत्म हो गई है। यह बैठक करीब ढ़ाई घंटे तक चली। जिसके बाद अब विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉफ्रेंस की है।
Seema Haider News जिसमें भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ अहम घोषणाएं की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता फिलहाल रोक दिया गया है और साथ ही अटारी बॉर्डर पर चेक पोस्ट को भी बंद कर दिया गया है। वहीं भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है। सिंधु जल समझौता रद्द करते हुए अटारी चेकपोस्ट को भी बंद कर दिया है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या सीमा हैदर का क्या होगा?
क्या सीमा हैदर को छोड़ना पड़ेगा भारत?
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तनियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने को कहा है। इसी बीच पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है। सीमा हैदर का दावा है कि उसने भारत में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली है। अब वो न सिर्फ हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन कर रही है, बल्कि पूरी तरह भारतीय जीवनशैली को भी अपना चुकी है।
लेकिन अब जब भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करने और 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है, तो सवाल उठता है कि सीमा हैदर पर इसका क्या असर होगा?
गौर करने वाली बात ये है कि सीमा हैदर भारत बिना वीजा और पासपोर्ट के आई थी। ऐसे में सरकार द्वारा वीजा रद्द करने की घोषणा उसके केस में सीधे तौर पर लागू नहीं होती। लेकिन ये जरूर देखा जा रहा है कि क्या भारत सरकार सीमा को भारत में रहने की इजाज़त देती है या नहीं।
आपको बता दें कि सीमा को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है, हालांकि उसने कई बार इसके लिए गुहार लगाई है। अब सख्ती के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि उसके मामले में सरकार क्या रुख अपनाती है।