छत्तीसगढ़

जिले में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य नया कार्य विभाजन New division of work among the administrative officers posted in the district

जिले में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य नया कार्य विभाजन

बिलासपुर 06 अप्रैल 2022

कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने जिले में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य नया कार्य विभाजन का आदेश जारी किया है।
नये कार्य विभाजन के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एस.दुबे को अपने वर्तमान प्रभार के साथ-साथ राजस्व मोहर्रिर एवं प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी को सिटी मजिस्ट्रेट थाना जीआरपी, आ.जा.क., तोरवा, सिटी कोतवाली, सिरगिट्टी, कोनी एवं जनसूचना अधिकारी सूचना का अधिकार एवं नियमित तौर सुनिश्चित अंतराल पर प्रकाशित की जाने वाली सूचनाओं हेतु प्रभारी अधिकारी, मुद्रा योजना, जनधन योजना, आवक जावक शाखा, सहायक अधीक्षक सामान्य शाखा, जनगणना, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, नेहरू युवा केन्द्र, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित समस्त बीमा योजनाएं, सिटीजन चार्टर एवं तृतीय लिंग व्यक्तियों के समस्याओं से संबंधित कार्य सौंपे गए है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button