छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल में बैठे

कवर्धा छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल में बैठे वन विभाग के कर्मचारियों को आज आधा माह हो गया। वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरूण दुबे ने बताया की प्रांतीय नेतृत्व का शासन के साथ दो दौर की वार्ता हो चुकी है। किंतु शासन के साथ कुछ बिंदुओं पर सहमति होने के बावजूद भी शासन के द्वारा विभाग के कर्मचारियों को लिखित में ना तो कोई आदेश और न ही पत्र जारी किया गया है, मांग लंबित रह जाने के भय से वन कर्मचारी अपना हड़ताल निरंतर जारी रखे हुए हैं। कर्मचारियों का मानना है कि जब तक शासन लिखित में आदेश जारी नहीं कर देता तब तक हड़ताल स्थगित नहीं किया जाएगा। जंगलों में चोरी बढ़ने आगजनी की घटनाओं पर सवाल पूछने पर जिला अध्यक्ष श्री परसराम चंद्राकर ने बताया की जंगल का एक-एक जीव, वृक्ष, लताओं तथा वन्यजीवों को वन कर्मचारियों ने संतान के समान पाला-पोसा है और देखरेख कर बड़ा किया है। आज उनको तड़पता देख कर, विपत्ति में देखकर हमें भी दुख होता है पीड़ा होती है। श्री चंद्राकर ने कहा कि यह हड़ताल कर्मचारियों की मजबूरी है। 24-25 वर्षों से लंबित मांगों के पूरा नहीं होने के कारण मजबूर होकर वन कर्मचारी हड़ताल का रुख किये हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सकारात्मक निर्णय लेकर सहानुभूति पूर्वक वन कर्मचारियों के हित में फैसला लेकर घोषणा कर आदेश जारी करते ही हड़ताल समाप्त कर दिया जायेगा। वन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री मूलचंद शर्मा पूरे प्रदेश में विभिन्न जिलों में अपने कर्मचारियों के बीच निरंतर दौरा करते हुए इस हड़ताल और आंदोलन के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रांताध्यक्ष के निर्देशन में ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी और आंदोलन का आगामी रुख तय किया जाएगा। श्री मूलचंद शर्मा जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों मैं वन कर्मचारी संघ हड़ताल पर बैठे हुए हैं और आज हड़ताल का 15 दिन पूरा हो गया है। 1 कर्मचारियों के हौसले बुलंद है वह अपनी मांगों को लेकर खड़े हुए हैं और शासन से सहानुभूति पूर्वक शीघ्र ही वन कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने के लिए गुहार लगाते हुए हड़ताल जारी रखे हुए हैं। जिले के धरना स्थल राजीव गांधी पार्क में वन विभाग के सैकड़ों कर्मचारी अधिकारी दिन भर उपस्थित रहे। धरना स्थल पर सचिव गणेश ठाकुर उपाध्यक्ष हरकेश यादव ज्ञानेश्वर आनंद सचिन राजपूत महामंत्री कुमार भास्कर पर क्षेत्र अध्यक्ष अजीत पाल राजेश राहंगडाले ललित यादव निर्मला बंजारी सिंह साहू संदीप साहू रोहित निषाद अजीतपाल विनोद भास्कर दिलीप चंद्राकर श्रवण निर्मलकर कैलाश दो महात्मा निषाद सहित महिला कर्मचारियों में मीना धुर्वे ,मीरा कुमरे, निर्मला बंजारे, शिवकुमारी गोयल, सीमा बाचकर, भानुमति उरवशा , फुलंती भगत, शिवकुमारी जोशी, जय श्री कौशल अहिल्या ठाकुर सहित विभाग के समस्त कर्मचारी अधिकारी गण सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक धरना स्थल पर डटे रहे।

Related Articles

Back to top button