छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महंगाई बढ़ाकर देश की जनता के साथ मोदी सरकार ने फिर किया बड़ा धोखा – अलताफ अहमद

दुर्ग। मध्य ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा है कि चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद मोदी सरकार ने देश की जनता को बेतहाशा महंगाई का तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ाई है। इससे आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। रसोई गैस की कीमत में वृद्धि कर महिलाओं की रसोई का खर्च बढ़ाने में भी मोदी सरकार ने देर नहीं की।
अलताफ ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढऩे से पूरे देश में ट्रांसपोर्टेशन चार्जेस में बढ़ोतरी होगी। इसका असर यह होगा कि हर सामग्री की कीमतें बढ़ेगी। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार देश की जनता की जेब में डाका डाल रही है। चार राज्यों की जनता ने भाजपा पर विश्वास किया और सत्ता सौंपी पर चुनाव जीतने के बाद महंगाई बढ़ाकर देश की जनता के साथ एक बार फिर बड़ा विश्वासघात किया है।
अलताफ ने कहा कि सरकारी संपत्तियों को बेचने का सिलसिला भी लगातार जारी है। केंद्र सरकार देश चलाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। आम जनता को परेशानी मिल रही है। राहत देने का काम नहीं किया जा रहा है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। परेशानहाल देश की जनता अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के घमंड को तोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button