छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

खेल प्रतिभाओं को निखारने अभा महापौर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 28 से 31 मार्च तक

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप एवं विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में खेल को बढावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने कक्ष में 28 से 31 मार्च तक होने वाले अखिल भारतीय हॉकी टूनामेंट की तैयारियों को लेकर जिन अधकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, उन अधिकारियों के बैठक लेकर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दुर्ग निगम क्षेत्र का पहला अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी प्रतियोगिता का  शुभारंभ सोमवार की देर शाम मुख्य अतिथि शहर विधायक अरुण वोरा करेंगे।
अखिल भारतीय महापौर ट्राफी 7 ए साइड महापौर कप हॉकी प्रतियोगिता टूनार्मेंट में महापौर द्वितीय दुर्ग, बिलासपुर, राजनाँदगाव, रायपुर, डी. एच. ए. दुर्ग,कवर्धा,कुरूद, रायगढ़,भुसावल महाराष्ट्र, कोरबा, सिवनी, झारखंड, जगदलपुर, अमरावती महाराष्ट्र,छग पुलिस, एवं मध्यप्रदेश के बालाघाट की टीम भाग लेंगी।
महापौर श्री बाकलीवाल ने कहा कि युवाओं को हॉकी से जुडऩे की प्रेरणा मिलेगा। उन्होंने आगामी दिनों में इस खेल के आगे बढ़ाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाने का भरोसा दिलाया। शहर के खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। 28 से 31 मार्च को महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है।
बैठक में मौजूद अब्दुल गनी, संजय कोहले, हमीद खोखर, कार्यपालन अभियंता नेमीचंद जैन, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, जावेद अली, थानसिंग यादव,पूर्व पार्षद प्रकाश गीते,जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार अहमद, सचिव गुलाम रहमानी और अन्य मौजूद थे उन्होंने बैठक में दुर्ग पहुंचने वाली टीमों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था  के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।आयोजन समिति द्वारा नियमित रूप से खेल मैदान की सफाई भी कराया जाए।

Related Articles

Back to top button