छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी धु्व कुर्सी दौड़ में अव्वल रही District Panchayat member Mr. Mati Kesari topped the Dhuv chair race

*जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी धु्व कुर्सी दौड़ में अव्वल रही*

 

*मड़ेली-छुरा/* सोमवार को वन विभाग परिसर गरियाबंद में जिला पुलिस गरियाबंद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों और महिला समूह के सदस्यों का खेल कूद का आयोजन किया गया था । अतिथि के रूप में माननीय श्री मती केसरी धु्व जिला पंचायत सदस्य , माननीय श्री मती तोकेशवरी माझी जनपद अध्यक्ष छुरा , माननीय श्री मती लालिमा ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद, श्री मती लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य, श्री मती मधुबाला रात्रे जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहीं । कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा खेल कूद मटका फोड़ रस्सा खींच , कबड्डी,खो खो कुर्सी दौड़ आदि रखा गया था। जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । जिसमें छुरा ब्लाक की महिलाएं का जलवा रही

 

 

। वहीं कुर्सी दौड़ में एसडीएम मेडम छुरा और सियो मेडम ज प छुरा को पछाड़ते हुए श्री मती केसरी धु्व जिला पंचायत सदस्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कलेक्टर नम्रता गांधी के हाथों श्री मती केसरी धु्व जिला पंचायत सदस्य को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ,एस पी श्री जे आर ठाकुर जिला पंचायत सियो रोक्तिमा यादव ,जनपद सियो सुश्री रुचि शर्मा जिले भर के ग्राम संगठन दीदीया , कर्मचारी , अधिकारीगण अधिक संख्या में उपस्थित रहे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button