छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की पांच महिला मेटों का सम्मान Five women mates of the district honored on the occasion of International Women’s Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की पांच महिला मेटों का सम्मान
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव कार्यक्रम में ऑनलाईन हुए शामिल
महिलाओं ने हर क्षेत्र में बनायी अपनी पहचान- श्री सिंहदेव

बिलासपुर 10 मार्च 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में मनरेगा योजना में कार्यरत् पांच महिला मेटों को मंथन सभाकक्ष में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीश एस मौजूद थे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि हर महिला को आर्थिक रूप से सशक्त होना चाहिए। श्री सिंहदेव ने कहा कि पंचायतराज कानून के नए स्वरूप में स्थापित होने के बाद महिलाओं की सशक्त मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौंसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है। उनकी भागीदारी के बिना हम समग्र विकास की कल्पना नहीं कर सकते। महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होनेे के साथ-साथ घर-परिवार को शिक्षित तथा

 

 संस्कारवान बनाकर देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीश एस द्वारा मनरेगा में कार्यरत् पांच मेट महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button