छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
हरचरण सिंह अरोरा का हुआ पदोन्नत, बने सहायक राजस्व निरीक्षक

रिसाली। रिसाली नगर पालिक निगम के राजस्व निरीक्षक हरचरण सिंह को पदोन्नत करते हुए सहायक राजस्व अधिकारी बनाया गया है। वे अविभाजित भिलाई निगम के जोन 6 में पदस्थ थे। रिसाली नगर पालिक निगम गठन पश्चात उनकी नियुक्ति यहीं हो गई थी। मंगलवार को आयुक्त आशीष देवांगन ने वरीयता सूची के आधार पर पदोन्नत आदेश जारी किया। वर्तमान में वे प्रभारी राजस्व अधिकारी के पद पर पदस्थ है।