Uncategorized

*कक्षा 10वीं बोर्ड हिन्दी विशिष्ट की परीक्षा सम्पन्न*

*(जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्रो का सघन निरीक्षण किया गया)*

 

बेमेतरा:- छ.ग.माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2022 आज गुरुवार 03 मार्च 2022 को विषय हिन्दी विशिष्ट की परीक्षा आयोजित हुआ। जिले मे आज कुल 195 हाईस्कूल केन्द्र में परीक्षा का आयोजन हुआ। कक्षा 10वी में कुल पंजीकृत 14292 विद्यार्थी है। जिसमें 14144 में 13280 प्रविष्ट एवं 864 अनुपस्थित रहें। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्रो का सघन निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा बेरला, कुसमी, सांकरा, हसदा, भिभौरी, खुडामुडा, आनंदगांव का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र जांता, उमरिया, लोलेसरा का निरीक्षण किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा बालसमुंद, बावामोहतरा, कुसमी, मोहरेंगा का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार खम्हरिया द्वारा कोपेडबरी दर्री, ठेलका, बेलतरा, बेलगांव का निरीक्षण किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ द्वारा परीक्षा केन्द्र न्यू गुरूकूल नवागढ, सरस्वती शिशु मंदिर नवागढ का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार बेरला द्वारा परीक्षा केन्द्र कोदवा, मोहभट्ठा, परपोडा, सोढ़ का निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ। परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा।

Related Articles

Back to top button