छत्तीसगढ़

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता Essay competition organized on Minority Rights Day

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता

बिलासपुर 28 फरवरी 2022

जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालयीन स्तर पर ‘‘नशामुक्ति की जागरूकता में अल्पसंख्यक समुदाय की भागदारी’’ विषय पर तथा विद्यालयीन स्तर पर ‘‘अल्पसंख्यक समुदाय और शिक्षा का अधिकार’’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए प्रार्थना सभा भवन जल संसाधन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों एवं अन्य प्रतियोगियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना भवन में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, उसके बाद छत्तीसगढ़ी राज्य गीत अरपा पैरी की धार का भी गायन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शामिल छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि श्री विजय पाण्डेय ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि निबंध शब्दांें के चयन और विचारों को अभिव्यक्त करने की कला है। इस अवसर पर सहायक संचालक डॉ. अजय कौशिक, सहायक प्राध्यापक श्री के.के.शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अतिथि मौजूद रहे।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button