छत्तीसगढ़

अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत Those who give information about unknown accused will be rewarded

अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत

बिलासपुर 28 फरवरी 2022

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना हिर्री एवं थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरणों में फरार अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5-5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। फरार आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
इस संबंध में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330,
मो.नं. 9479193001,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193,
मो.नं. 94791-93003,
पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504,
मो.नं. 94791-93099
पर संपर्क किया जा सकता है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button