देश दुनिया

आ रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, 17 से 20 फरवरी के बीच होगी ‘झमाझम बारिश’A new Western Disturbance is coming, between February 17 and 20, there will be ‘Jhajjam Rain’

इंदौर। इस साल तीनों मौसम का मिजाज अलग रहा। तेज गर्मी के बाद लौटते मानसून ने दस्तक दी तो फरवरी में सर्दी अपने तेवर दिखा रही है। पतझड़ का आगमन हो चुका है, लेकिन गुलाबी ठंडक के बजाय ठिठुरन बनी हुई है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में सामान्य से आई गिरावट ने वैज्ञानिकों को अलर्ट कर दिया है।

 

अब कहा जा रहा है, पश्चिमी विक्षोभ से चक्रवाती घेरे बनते रहे तो और कोल्ड डे के आसार बन सकते है।फिलहाल न्यूनतम पारा 10. डिग्री और अधिकतम पारा सामान्य से नीचे हैं। फरवरी की शुरुआत में तापमान ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन तीन-चार दिनों से पारा ठंडी हवाओं में उलझ गया। बर्फीली हवाओं के आगे सूरज गर्माहट नहीं ला पा रहा है। रविवार को उत्तर-पूर्वी हवाओं के बीच सूरज की नहीं चली और अधिकतम पारा 27.4 व न्यूनतम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है, आने वाले दिनों में फिर उतार चढ़ाव रहेगा। दो दिन पहले कोल्ड डे की स्थिति बन गई थी। वर्तमान में एक और पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इनके असर से राजस्थान, हरियाणा व उत्तराखंड पर प्रेरित चक्रवात लगातार बन रहे है। इसके असर से ठंडक बनी रहती है।

इस तरह चल रहा उतार-चढ़ाव

9 फरवरी- 13.6- 25.6

10 फरवरी- 13.1- 24.1

11 फरवरी- 9.4- 23.7

12 फरवरी- 8.8-26.1

13 फरवरी- 10.4- 27.2

तीन दिन से न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से कम हैं।

एमपी के मौसम की स्थिति

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे और शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बने रहने की संभावना है। एमपी की राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 17 से 20 फरवरी 2022 तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फवारी और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों से कहीं कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

Related Articles

Back to top button