छत्तीसगढ़

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौरी कृपा महिला स्व-सहायता समहू को 5 लाख का चेक देकर किया उत्साहवर्धन

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौरी कृपा महिला स्व-सहायता समहू को 5 लाख का चेक देकर किया उत्साहवर्धन

 

मंत्री श्री मोहम्मद अकबर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौरी कृपा महिला स्व-सहायता समहू को 5 लाख का चेक देकर किया उत्साहवर्धन

कवर्धा, 13 अक्टूबर 2020। मल्टी यूटीलिटी सेन्टर राजानावगांव के लोकार्पण में गौरी कृपा महिला स्व सहायता समूह कि महिलाओं छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं विधि-विधायी कार्य विभाग एवं विधायक कवर्धा श्री मोहम्मद अकबर ने प्रिटिंग प्रेस स्थापित करने पांच लाख रुपये का चेक देकर शुभकानाएं दी। महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भोरमदेव आजीविका केन्द्र के द्वारा ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी तथा अपने कार्यो से पहचानी जाएगी। महिला समूह की सदस्यो ने मंत्री प्रिंटिंग प्रेस में होने वाले कार्यों के बारे में बताते हुए अवगत कराया की पंजाब से प्रिंटिंग मशीन प्राप्त हो हुआ है। प्रिंटिंग मशीन चलाने के लिए तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई है तथा मशीन लग जाने से छपाई का कार्य होगा, जिसके लिए बाजार से महिलाओं द्वारा कार्य का ऑर्डर लेकर पूरा किया जायेगा। इस पर मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समहू के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के वनमंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्री कलीम खान, नपा उपाध्यक्ष श्री जमील खान, श्री प्रभाती मरकाम, बैगा समाज के जिलाध्यक्ष श्री कामू बैगा, श्री भिखन कोसेल, पार्षद श्री सुनिल साहू, श्री अशोक सिंह, श्री जाकिर चौहान, श्री राजू तिवारी, श्री परदेशी पटेल, उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button