जांजगीर

पांच सूत्रीय मांगो को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए – भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया

जांजगीर:- भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रो में पांच सूत्रीय मांगो को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें भाजपा नवागढ़ मण्डल के धान खरीदी केन्द्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया एवं मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार किसानों से वादा खिलाफी की जा रही हैं, बदलते मौसम और असमय हुई बारिश से किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा फिर भी राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कुछ कार्य नही कर रही हैं, जिसके तहत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पांच सूत्रीय मांगो को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया – 1. धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाया जाए, 2. रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें। 3. असमय वृष्टि ओला एवं बारिश से हुई कोई नुकसान की क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए। 4. लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए। 5. पिछले वर्ष की धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष की बकाया बोनस शीघ्र प्रदान करे।
उपरोक्त मांगो को 3 दिवस के अंदर पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया। समय पर मांग पूर्ण नही होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी।
एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में हितेश यादव नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद जांजगीर, मिलन कश्यप पार्षद नवागढ़, झाम कश्यप पार्षद नवागढ़, वृन्दावन सिहं, हितेश साहू, अनुराग केशरवानी, डिगेश मनहर, मनी दिवाकर, दुर्गेश कुमार, भोजराम साहू, नरेन्द्र माथुर, ऐकेश पाण्डेय, दिलीप चन्द्रा, नरेन्द्र साहू, गणेश जलतारे, विकास कश्यप, इन्द्र कश्यप, प्रहलाद शर्मा, बालेश्वर साहू, मनीराम कश्यप एवं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button