Uncategorized

सर्पदंश एवं पानी में डूबने से हुई मृत्यु पर परिजनो को दी गई चार लाख की सहायता राशि

कोण्डागांव । राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर नीलकंठ टीकाम द्वारा 10 जरूरतमंद परिवारों को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय (रीडर शाखा) द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार कोण्डागांव जिले के अंतर्गत दिनांक 31.05.2018 को  कु. संगीता पिता राजूराम उम्र 10 वर्ष ग्राम ओण्डरी तहसील माकड़ी, दिनांक 28.06.2018 को सोमारू पिता बलीराम उम्र 70 वर्ष ग्राम मुनगापदर तहसील कोण्डागांव, दिनांक 29.08.2018 को दुवारूराम पिता सरादू उम्र 45 वर्ष ग्राम सिरसीकलार तहसील फरसगांव, दिनांक 12.08.2018 को बुधराम पिता जगनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम बानगांव तहसील फरसगांव, दिनांक 16.09.2018 को चेतन पिता इंदल उम्र 06 वर्ष ग्राम बैलगांव तहसील फरसगांव की मृत्यु पानी में डूबने से होने के कारण उनके परिजनों को कलेक्टर कोण्डागांव द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (6-4) के तहत चार-चार लाख रुपये मात्र की राशि स्वीकृत की गई। 

इसी प्रकार दिनांक 14.07.2018 को उमेष बघेल पिता मन्धर उम्र 28 वर्ष ग्राम बयानार तहसील कोण्डागांव, दिनांक 22.06.2018 को सोमारीबाई पमि मंगनराम उम्र 50 वर्ष ग्राम तोरण्डी तहसील माकड़ी, दिनांक 02.08.2018 को मीना सोरी पिता स्व. साधुराम सोरी उम्र 19 वर्ष ग्राम मारागांव तहसील माकड़ी, 29.09.2018 को कु. प्रतिभा पिमा लक्ष्मण उम्र 15 वर्ष ग्राम कुसमा तहसील कोण्डागांव, दिनांक 26.07.2018 को गांगीबाई पिता लालसाय उम्र 40 वर्ष ग्राम झाटीबन तहसील फरसगांव की मृत्यु सर्पदंश से होने के कारण उनके परिजनों को भी चार-चार लाख की आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई। 

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button