छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पेट्रोलिंग पर निकले पुलिस के जवान को युवक ने पीठ में मारा चाकू,हालत गंभीर, भाजपा नेता सहित 6 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई। सूर्या रेसीडेंसी के पास बिती रात्रि करीब 11 बजे आपस में झगड़ रहे युवकों को भगाने पहुंचे पुलिस पेट्रोलिंग टीम के जवानों को मंहगा पड़ गया। आपस में झगड रहे युवकों हो हटाने के दौरान एक युवक दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर ने पुलिस जवान सविंदर सिंह के पीठ में धारदार चाकू वार कर दिया जिससे घायल पुलिस जवान सविंदर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस जवान सविंदर के पीठ में लंबा लंबा दो चीरा लगने के कारण 48 टांके लगे है। पीठ पर चाकू लगने से सिपाही बेसुध होकर गिर गया।

उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल हाईटेक में भर्ती कराया गया। स्मृति नगर पुलिस ने 6 के खिलाफ नामजद एवं 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता प्रवीण विस्वाल उर्फ पाडू सहित 6 लोगों पुलिस ने सिपाही को चाकू मारने के मामले में सेक्टर 4 निवासी और भाजपा नेता प्रवीण उर्फ पाड़ू (33), रामनगर निवासी एमन राव (24), कैंप 1 निवासी बीरू सोनकर (25 साल), स्मृति नगर निवासी दीपक सिंह (19), कैंप 2 निवासी कालू खान और सेक्टर 2 निवासी जगदीश गौड़ को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता प्रवीण को छुड़ाने भाजपा के बडे नेताओं का रात भर प्रयास चलता रहा लेकिन काई फायदा नही हुआ। इस मामले को गिरफ्तान युवकों के परिजन स्मृति नगर चौकी का घेराव कर दिये कि हमारे लड़के को जबरन फंसाया गया है। पुलिस ने उनको समझा बुझाकर वापस भेजा

सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि कोरोना बंदी को लेकर स्मृति नगर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी रविवार देर रात 11 बजे गश्त पर निकली थी। पेट्रोलिंग टीम में चौकी के सिपाही विवेक सिंह, सविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, सुशार, जी लक्ष्मी थे। उन्होंने देखा कि सूर्य मॉल के पास 15-20 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाहियों ने उन्हें वहां से भगाया।

इसके बाद रात 11.30 बजे फिर से उन्हें सूचना मिली कि वहीं लड़के सूर्या रेसिडेंसी के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाही वहां पहुंचे, और जैसे ही लड़कों को पकडऩे लगे तो उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर (25) सिपाही सविंदर के पेट में चाकू से हमला कर दिया।

इस दौरान सविंदर अपना बचाव करते हुए घूम गए तो चाकू उनकी पीठ पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक और वार उनकी पीठ पर किया तो सविंदर वहीं गिर गए। पुलिस वाले पर चाकू मारने के बाद सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। अन्य पुलिस कर्मियों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा नेता छाया पार्षद प्रवीण विस्वाल भी है इसमें शामिल
भाजुयमो के महामंत्री रहे प्रवीण विस्वाल उर्फ पाडू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाड़ू हाल ही में हुए भिलाई निगम के चुनाव में सेक्टर 4 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। इन्हें बचाने के लिए पूरी रात भाजपा के बड़े नेताओं का तांता लगा रहा, लेकिन उनकी एक नहीं चली। जल्द ही पुलिस इनका चालान पेश करेगी।

Related Articles

Back to top button