छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के योगदान को किया याद

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जवाहर लाल अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 अस्पताल भिलाई में केजुअल्टी के पास स्वतंत्रता सेनानानियो के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्व में समर्थन देने के बाद भी अंग्रेज भारत को स्वतन्त्र करने तैयार नही हुए तब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आजादी की अंतिम जंग का ऐलान किया था। तभी ब्रिटिश हुकूमत डर कर  1947 में भारत को आजाद किया। पूर्व मंत्री बी डी कुरैशी ने कहा कि 8 अगस्त 1942 को मुंबई के अधिवेशन में भारत छोड़ो का प्रस्ताव पास किया। 9 अगस्त को मुंबई के जिस मैदान में इस आंदोलन की शुरुवात हुई। उस मैदान का नाम क्रांति मैदान हो गया। इसलिए 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी ने इस अवसर पर करो या मरो का नारा भी दिया था। भारत देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्रांति दिवस के अवसर पर सीजू एंथोनी, गुलाब राव सोनारे,  हेमशंकर शर्मा, नीलेश चौबे, विक्की शर्मा,सुभद्रा सिंह, जी याकूब, केशव चौबे, रमाकांत देशलहरे,जावेद खान,  प्रभाकर जनबन्धु, नूरा मेनन, नीतीश कश्यप, निरंजन बिसाई, जाननिसार अख्तर, शरीफ खान,हीरा लाल वर्मा, दिनेश पटेल, निजामुद्दीन, रजत कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने विश्व आदिवासी दिवस सभी कांग्रेसजनों को बधाई दी।

दुर्ग के कांग्रेसियों ने भी दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले अमर शहीदों का स्मरण कर उन्हे श्रद्धांजली दी, वहीं विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शासकीय अवकाश घोषित करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। सभा को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आर.एन. वर्मा एवं अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा संबोधित किया गया। सभा का संचालन शहर जिला मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं आभार प्रदर्शन कांग्रेस नेत्री रत्ना नारमदेव ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तुलसी साहू, नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू, कांग्रेस नेत्री नीलू ठाकुर, हेमलता साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, संदीप श्रीवास्तव, राजकुमार पाली, लीलाधर पाल, पाशी अली, अजय मिश्रा, विकास यादव, युसूफ भाई के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

यह  भी देखे….

Related Articles

Back to top button