मुंगेली

हेमेंद्र गोस्वामी बने नगर पालिका अध्यक्ष

मुंगेली – मुंगेली नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस ने बाजी मारी है,22 सीटो वाली नगर पालिका में 13 वोट कांग्रेस को 5 वोट भाजपा को मिले वही 3 वोट रिजेक्ट हो गए
जिसके साथ ही नगरपालिका के नए अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस से हेमेंद्र गोस्वामी की घोषणा की गई बता दे लगभग 6 माह के इंतज़ार के बाद आज नगर वासियों को उनका नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी के रूप में मिला उन्होंने भाजपा की गायत्री आनंद देवांगन को हराया ।

आज होने वाले चुनाव में कांग्रेस के 10 भाजपा के 11 पार्षद अपने मताधिकार का प्रयोग किया अपनी जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि नगर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वहीं नगर वासियों में यही चर्चा है की हेमेंद्र गोस्वामी के नगर पालिका अध्यक्ष बनने से उम्मीद यही हे की मुंगेली का विकास होगा

Related Articles

Back to top button