शिवनाथ महोत्सव में महाआरती देख दुर्ग वासी कह उठे यह है बनारस काशी Seeing the Maha Aarti in Shivnath festival, the residents of the fort said that this is Banaras Kashi.

*शिवनाथ महोत्सव में महाआरती देख दुर्ग वासी कह उठे यह है बनारस काशी!*
*ज्ञात हो की दुर्ग शहर के महमरा एनीकेट तट पर यह दूसरी बार शिवनाथ महोत्सव का आयोजन किया गया,शिवनाथ नदी के 22 वर्षों के बाद लीज मुक्त होने पर यह आयोजन जा रहा है जो कि अब दुर्ग शहर ही नहीं अपितु आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिवनाथ महोत्सव की चर्चा होने लगी है,यही कारण रहा की नववर्ष के प्रथम दिन शिवनाथ नदी पर दिन भर मेला लगा रहा,महोत्सव में 12 ज्योर्तिलिंगों को फ्लेक्स के माध्यम से दर्शाया गया जिसे लोगों एक साथ बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए और अपने परिवार और मित्रों के तस्वीरे खिचाते दिखे,इसमें खास बात जो लोगों में आकर्षण का केंद्र रही वह बनारस काशी के भांति महाआरती है,जिस प्रकार बनारस में आरती होती है उसी तर्ज पर शिवनाथ महोत्सव में आयोजित की गई,आयोजन कर्ता वरुण जोशी ने कहा युवा साथियों द्वारा आयोजित शिवनाथ महोत्सव केवल एक पीढ़ी के लिए नहीं है यह सभी वर्ग के लोगों का आयोजन होता जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों में इसका प्रभाव दिखता है,कार्यक्रम में 21000 दीप प्रज्ज्वलित किए गए साथ ही भव्य महाआरती की गई जिसे देखने बच्चों महिलाओं सहित बुजुर्गो ने भी महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे,दिनभर मेला लगा रहा जिसमें ईश्वर राजपूत अध्यक्षता वाले छत्तीसगढ़ मंच द्वारा संचालित संगीत और डांस ने महोत्सव में आने वाले लोगों का मनोरंजन किया,तो महोत्सव में लगे विभिन्न प्रकार के स्टालों ने खाने पीने सहित खरीदी करने का जरिया बनें,नववर्ष के पहले दिन होने के नाते सुबह से लोग महोत्सव में आते रहे जिससे यह पर्यटन स्थल बना रहा,नव युवकों युवती सहित परिवार के साथ आए लोगों ने खूब सेल्फियां ली,और शाम होने का बेसब्री से इंतजार करते रहे जब 21000 दीपों ने तट पर जगामगाना आरंभ किया तो सभी का मनमोह लिया,नदी पर स्थित भगवान शिव पार्वती जी के मंदिर पर भव्य आरती के पश्चात शिव तांडव के श्लोको के साथ गंगा आरती के तर्ज पर शिवनाथ नदी की आरती की गई जिसे देख लोगों ने कहा हम दुर्ग में नहीं बनारस काशी में है, कार्यक्रम की समाप्ति भव्य आतिशबाजी के साथ की गई जिसे सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने अपने मोबाईल में हमेशा के लिए कैद कर लिया,कार्यक्रम में विशेष तौर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पांडेय जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सिंह जी,युवा पार्षद अरुण सिंह,युवा समाज सेवक संजीत विश्वकर्मा सम्मिलित हुए,युवा साथियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मितेश पटेल,राजा यादव,विनीत ताम्रकार,उमेश शास्वत,अनेंद्र ताम्रकार,दुर्गेश रामटेके,यश कसेर,बादल सहित उनकी टीमों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई!*



