छत्तीसगढ़

लेखा प्रशिक्षण सत्र 2022 हेतु आवेदन 31 जनवरी तक Application for Accounts Training Session 2022 till 31st January

लेखा प्रशिक्षण सत्र 2022 हेतु आवेदन 31 जनवरी तक

बिलासपुर
31 दिसम्बर 2021
शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र मार्च 2022 से जून 2022 शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
बिलासपुर एवं अम्बिकापुर संभाग के सभी कार्यालय प्रमुखों को सूचित किया गया है कि वे तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के मार्च 2022 से जून 2022 लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, तृतीय तल बिलासपुर को 31 जनवरी 2022 तक कार्यालयीन समय में भेजना होगा।
पूर्व में आवेदन कर चुके सभी कर्मचारियों को भी इस सूचना के प्रकाशन उपरांत प्रवेश हेतु पुनः आवेदन करना अनिवार्य है।

कोविड-19 के दोनों टीका लग चुके आवेदकों को प्रशिक्षण हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को टीकाकरण का प्रमाण पत्र संलग्न करने कहा गया है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button