छत्तीसगढ़

शिवसेना ने किया जनसमस्याओं के निराकरण की मांग लेकर एक दिवसीय धरना

जांजगीर/चांपा । ज़िला शिवसेना इकाई द्वारा ज़िला अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह गहलोत जी के नेतृत्व में ज़िले के सभी विकासखण्ड के शिवसैनिकों, युवासेना, महिला सेना, किसान सेना, कामगार सेना कार्यकर्ताओं की विशाल संख्या के साथ ज़िले में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में युवासेना के प्रदेश सचिव अरुण पाण्डेय, शिवसेना प्रदेश सचिव एचएन सिंह, कोरबा ज़िला अध्यक्ष रवि मेज़रवार, बिलासपुर ज़िला अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश सह प्रवक्ता ओमप्रकाश साहू, युवासेना कोंडागांव विधानसभा अध्यक्ष अंकित मिश्रा, जांजगीर/चांपा शिवसेना से चंदन धीवर, दिलेश्वर विश्वकर्मा, चंद्रशेखर बरेठ, शुभम राजपूत, सौरभ केशवानी, हुलेश चंद्रा, राजेन्द्र चंद्रा, किसान सेना ज़िला अध्यक्ष धनाराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपुर कार्तिक साहू, ब्लॉक अध्यक्ष शक्ति बलभद्र पटेल, ब्लॉक प्रभारी जैजैपुर वेद प्रकाश चंद्रा, ब्लॉक प्रभारी अकलतरा पवन मनहरण युवासेना से त्रिदेव राय, लक्षण चौहान, दिलेश्वर पटेल, सोनू यादव, कोषाध्यक्ष संतराम टंडन, सन्तोष बरेठ, सूरज दास, दिलीप कुमार सुर्यवंशी समेत सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

यह भी भेजें 

Related Articles

Back to top button