छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कांग्रेस प्रत्याशी सेवन कुमार को लेकर पूर्व पार्षद सूर्यकांत ने फिर कांग्रेस को जिताने लोगों से की अपील

भिलाई | यहां कांग्रेस से खड़े सेवन कुमार ने पूर्व पार्षद सूर्यकांत सिन्हा के और गाजे बाजे के साथ जमकर चुनाव प्रचार कर लोगों से वोट रूपी आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सूर्यकांत सिन्हा ने सेवन कुमार के साथ लोगों से कांग्रेस को जिताने के लिए अपील कर कहा कि पिछले पांच सालों में आप लोगों को नि:स्वाथ भाव से सेवा किया हूं और एचएससीएल कालोनी में बहुत विकास करवाया हूं। इस बार आप लोग फिर कांग्रेस प्रत्याशी सेवन कुमार को जिताकर विकास करवाये। कांगेस को जिताने में ही आप सबका लाभ है क्योंकि राज्य में सरकार भी कांग्रेस की है,इसलिए बिना भेदभाव के कांग्रेस यहां उत्तरोत्तर विकास करवा सकती है।

निर्दलीय प्रत्याशी सुमन ठाकुर ने भी किया यहां जमकर प्रचार

इस वार्ड से कांग्रेस और भाजपा को टक्कर दे रही निर्दलीय प्रत्याशी सुमन ठाकुर भी अत्यधिक महिलाओं पुरूष समर्थकों के साथ यहां पहुंचकर जनसंपर्क की। आप को बता दें कि सुमन ठाकुर को यहां के कुछ भाजपाईयों का समर्थन प्राप्त है। इनके साथ चालिस चालिस महिलाएं और कई पुरूष इनके प्रचार के लिए घूम रहे थे। इस दौरान  हमारे प्रतिनिधि को कुछ महिलाओं ने बताया कि ये प्रतयाशी दिव्यांग और बेहद ही एसटी कास्ट की गरीब है लेकिन दृढ इच्छाशक्ति वाली महिला है।

भाजपा से इसके लिए टिकिट की मांग की गई थी लेकिन भाजपा ने टिकिट नही दी। इसलिए इस दिव्यांग महिला को हम लोगों ने खड़ा किया है कि इसको इसका इसका लाभ मिलना चाहिए। धन से मजबूत नही होने के बाद भी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। इन महिलाओं ने कहा कि हम जीत के लिए आश्वस्त है क्योंकि दिव्यांग और गरीब होने का भी लोगों की सहानुभूति के साथ ही जनसमर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button